{"_id":"5aa6c09f4f1c1bb3758b518c","slug":"201520877727-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे तलाशी जा रही इंडस्ट्री को जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे तलाशी जा रही इंडस्ट्री को जमीन
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रशासन की ओर से गंभीरवन में 45 एकड़ जमीन इंडस्ट्रियल एरिया के लिए यूपी एसआईडीसी को स्थानांतरिक करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इस पर अभी प्रक्रिया जारी है। इस बीच एमडी यूपीएसआईडीसी रणवीर प्रसाद की सलाह पर जिला प्रशासन जनपद में इंडस्ट्री लगाने के लिए नेशन्ल हाईवे के किनारे भी जमीन तलाश रहा है।
दरअसल जमीन स्थानांरित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के बाद जल्द क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी सीबी सिंह ने एमडी रणवीर प्रसाद से बातचीत की थी। रणवीर प्रसाद पहले आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने जिलाधिकारी सीबी सिंह को जनपद से होकर गुजरने वाले वाराणसी-लुंबिनी और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे भी इंडस्ट्री के लिए जमीन तलाश करने की सलाह दी। सलाह के बाद जिलाधिकारी ने एसओसी श्रीप्रकाश राय को हाईवे किनारे जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं।