{"_id":"5a8dbea64f1c1bbe218b463c","slug":"201519238822-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चला बिजली चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चला बिजली चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिजली विभाग ने बुधवार को शहर में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान की शुरूआत किया। इसके तहत शहर में स्थित प्राइवेट अस्पतालों और होटलों पर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं मिली लेकिन अस्पताल और होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
प्राइवेट अस्पताल, होटल और मॉल जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर बिजली की ज्यादा खपत को देखते हुए विभाग ने इन स्थानों पर चेकिंग के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। दो टीमें में एक ने बुधवार को शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित होटल आकाशदीप से चेकिंग अभियान की शुरूआत की। टीम ने एक के बाद एक होटलों पर पहुंच कर कनेक्शन, बकाया और चोरी से बिजली का उपभोग किए जाने की पड़ताल किया। इसके साथ ही जिन भी होटलों और अस्पतालों पर मीटर खराब थे वहां उन्हें बदलने की कवायद की गई। इसके साथ ही जहां भी मीटर अंदर लगे हुए थे, वहां उन्हें बाहर करने की कवायद की गई। वहीं दूसरी टीम ने ब्रह्मस्थान क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपभोक्ताओं के समस्याओं का भी निस्तारण कराया गया। जांच में उपखंड अधिकारी विकास कुमार, संदीप प्रजापति, अवर अभियंता अकबर अली, अवधेश यादव, अखिलेश कुमार, रमाकांत यादव, अखिलेश, प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता अमर बहादुर, रोहित जैन के साथ ही विजलेंस टीम, लाइन मैन, मीटर टीम आदि शामिल रहे।
आठ पर दर्ज होगी एफआईआर
आजमगढ़। शहर में बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान प्राइवेट अस्पतालों और होटलों के साथ ही बत्ती-पंखा का कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग करने वाले आम उपभोक्ताओं की भी जांच की गई। उपखंड अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कनेक्शन ऐसे मिले जो अनाधिकृत रूप से प्रयोग किए जा रहे थे। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। जिसकी कवायद में विभाग फिलहाल जुटा हुआ है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग पर बिजली बिल का ढाई करोड़ से अधिक का बकाया
मुख्यालय पर स्थित अस्पतालों व विभागीय भवनों पर बाकी है 1.90 करोड़
बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने स्वास्थ्य महकमे को जारी की नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। बिजली के बड़े बकायेदारों में जिले का स्वास्थ्य महकमा शामिल है। इस पर बिजली विभाग के चारों वितरण खंडों पर ढाई करोड़ से अधिक का बकाया है। बिजली विभाग ने विभाग को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक बकाया जमा न होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
स्वास्थ्य महकमे के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, आयुर्वेद अस्पताल, विभागीय कार्यालय भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एएनएम सेंटर आदि आते है। इन सभी के बिजली बिल का भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाता है। बिजली विभाग के अनुसार अब तक विभाग के चारों खंडों में स्वास्थ्य महकमे का लगभग ढाई करोड़ रुपये बकाया है। विभाग को नोटिस भेज दिया गया है। दी गई है। विद्युत वितरण खंड प्रथम का 1.90 करोड़ रुपये बकाया और ढाई करोड़ में शेष धनराशि बिजली विभाग के अन्य तीन खंडों की है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि नोटिस में 31 मार्च तक संपूर्ण बकाया जमा करने को कहा गया है। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि 31 मार्च तक बकाया न जमा होने पर स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों और कार्यालयों की बिजली काट दी जाएगी।
शासन से बिजली बिल भुगतान के मद में धनराशि फरवरी के अंतिम सप्ताह अथवा मार्च के प्रथम सप्ताह में आती है। जिसके चलते ही स्वास्थ्य महकमें पर बिजली विभाग का बकाया हर वित्तीय वर्ष में रहता है। शासन को बिजली बिल के बकाया के सापेक्ष धनराशि की मांग भेजी गई है। पैसा आते ही बिल का भुगतान कर दिया जाएगा। समय से बजट न उपलब्ध हो पाने के चलते ही विभाग पर बिजली का बकाया चढ़ा हुआ है।
डॉ. एसके तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़।