फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कृष्णा कालेज के ध्वस्तीकरण की उल्टी गिनती शुरू

कृष्णा कालेज के ध्वस्तीकरण की उल्टी गिनती शुरू

Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा कालेज के ध्वस्तीकरण की उल्टी गिनती शुरू
आजमगढ़। नगर के बागेश्वर नगर स्थित कृष्णा कालेज के ध्वस्तीकरण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रशासन की ओर से गुरुवार को इसको ध्वस्त करने की तिथि नियत की गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने इसमें पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों से अपील की है कि वह उन्हें गुरुवार से विद्यालय में पढ़ने के लिए नहीं भेजें।
विज्ञापन

नगर के रोडवेज क्षेत्र स्थित बागेश्वर नगर में तमसा तट पर प्रबंधक लालता यादव और उनके पुत्र हेमंत कुमार गौतम द्वारा हरित पट्टिका क्षेत्र में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण से मानचित्र पास कराए बिना ही विद्यालय का निर्माण कराया गया। प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी होने पर प्रबंधक ने कोर्ट की शरण ली लेकिन कोर्ट से भी उन्हें राहत मिली। हालांकि विद्यालय के ध्वस्तीकरण का आदेश बहुत पहले ही निकल चुका था लेकिन प्रशासन आज तक विद्यालय की बिल्डिंग को गिरा नहीं सका। अबकी बार प्रशासन द्वारा विद्यालय की बिल्डिंग को गिराने के लिए गुरुवार की तिथि नियत की गयी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने इस विद्यालय में पढ़ने वालेे विद्यार्थियों के अभिभावकों को यह निर्देश दिया है कि वह गुरुवार से अपने बच्चों को इस विद्यालय में पठन-पाठन के लिए नहीं भेजें। क्योंकि इस विद्यालय को ध्वस्त के लिए प्रशासन द्वारा दो नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed