{"_id":"59e3a4414f1c1bc8678b60f7","slug":"201508090945-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सरैया बाजार के समीप शनिवार की रात आठ बजे अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बीए के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त बाल-बाल बच गए। दोनों घटना के बाद मौके से फरार हो गए। मृत युवक दोस्तों के साथ बाजार जा रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था।
मृत विजेंद्र गोंड़ उर्फ सोनू (20) पुत्र अच्छेलाल मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोसड़ी पट्टी गांव का निवासी था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बीए का छात्र था। शनिवार की रात आठ बजे सोनू अपने गांव के दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर मोबाइल का रिचार्ज कराने के लिए बाजार जा रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही इनकी बाइक पटवध सरैया बाजार के समीप पहुंचा कि बाइक के सामने अचानक आटोरिक्शा खड़ा हो गया। एकाएक आटोरिक्शा के आ जाने से सोनू के दोस्त बाइक से कूद गए। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इतने में पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।