{"_id":"59c2adf54f1c1b24688b5992","slug":"201505930741-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरु हो जाएगा मजलिसों का दौर, तैयारी पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरु हो जाएगा मजलिसों का दौर, तैयारी पूर्ण
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर । स्थानीय कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। चांद नजर आते ही शिया समुदाय द्वारा मजलिस और जुलूसों का दौर शुरू होने के साथ ही घरों पर काला झंडा लग जाएगा।
मुहर्रम के स्वागत में सरायमीर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के इमामबाड़ों और अजाखानों को अलम ताबूत के साथ सजाया गया है। मकानों के छतों पर सड़क के किनारे गम का प्रतीक काले झंडे लगाये जा रहे हैं। इमाम चौक को रंग और रोगन साफ -सफाई का काम पूरा हो गया है। शिया कमेटी के अध्यक्ष सय्यद कायम रजा एवं मीडिया प्रभारी सय्यद मोहम्मद हुसैन ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम दो मोहर्रम को कर्बला पहुंचे थे। उन्ही की याद में सरायमीर कस्बा के सेराजी का पूरा स्थित अजाखाना से निकलने वाला कदीम जुलूस आगामी 23 सितंबर शनिवार को प्रात: 8 बजे मजलिस होने के बाद दुलदुल और अलम के साथ निकलेगा। जो अपने पुराने रास्ते से होता हुआ चौक स्थित इमामबाड़ा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जुलूस में मौलाना शारिब अब्बास अकबरपुरी, सय्यद जिशान अली तकरीर करेंगे। जुलूस में प्रसिद्ध अंजुमनें और आमिर फैजाबादी नौहा-ए-मातम करेंगे।