फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ीवार में दबकर गर्भवती महिला और उसके बेटी की मौत

ीवार में दबकर गर्भवती महिला और उसके बेटी की मौत

Mon, 07 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ीवार में दबकर गर्भवती महिला और उसके बेटी की मौत
मेंहनगर। तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे तेज हवा के झोंके के साथ शुरू हुई बारिश के चलते एक मड़ई की दीवार ढह गई। जिससे दबकर गर्भवती महिला और उसके तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। महिला प्रसव के लिए अपने मायके में आई हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर उसके ससुराल के लोग पहुंचे और बगैर पीएम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनीकला गांव निवासी उर्मिला (24) पत्नी अदालत राजभर का मायका तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी गांव में था। वह मोहित राजभर की पुत्री थी। प्रसव के लिए करीब बीस दिन पूर्व अपने तीन वर्षीय बेटी संजना के साथ मायके आई हुई थी। रविवार की रात उर्मिला अपनी बेटी के साथ मड़ई में सोई हुई थी। रात करीब आठ बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवा के झोंके से मड़ई की दीवार ढह गई। मलवे में दबकर मां-बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। गांव के लोगों की मदद से ईंट हटाकर उर्मिला और उसकी बेटी को स्थानीय डाक्टर के यहां पहुंचाया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed