फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 villages will be bathed in milky light

Azamgarh News: दूधिया रोशनी से नहाएंगे 20 गांव

Mon, 29 May 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
20 villages will be bathed in milky light
ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम करने व प्राकृतिक स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए जिले में कवायद शुरू कर दी गई है। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत जिले के 20 गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नेडा द्वारा इन गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें की लागत का वहन किया जाएगा। बगैर बिजली के पथ प्रकाश पर ग्राम पंचायत पर भी बोझ नहीं पड़ेगा। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नेडा फिरोज अहमद ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट से पारंपरिक बिजली की बचत के साथ ही कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे पर्यावरण और शुद्ध बनेगा। उन्होंने बताया कि बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत चयनित गांव की गलियों व चौक समेत विभिन्न स्थानों पर कुल लाइटे लगेंगी। इनकी वारंटी पांच साल रहेगी। अभी गांवों से प्रस्ताव मांगा गया है। ज्यादातर लाईंटे वहीं लगाई जाएंगी जहां पर आबादी अधिक हो। लोगों का आनाजाना अधिक हो। इसके बाद वहां लाइटें लगाई जाएंगी। ये लाइटें सूर्यास्त के बाद स्वत: जलेंगे व सूर्योंदय के पहले बंद हो जाएंगे। लगभग 12 फीट ऊंचाई पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। वहीं पांच साल तक इन लाइटों की देखरेख के लिए आपूर्तिकर्ता कंपनी की जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि रात को रास्ते में ऊजाला रहने पर भय के वातावरण में कमी आएगी। इस योजना के तहत अब तक जनप्रतिनिधियों द्वारा 100 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed