फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 Jan Aushadhi Kendras will be opened at community health centers

Azamgarh News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खुलेंगे 20 जन औषधि केंद्र

Sun, 09 Mar 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
20 Jan Aushadhi Kendras will be opened at community health centers
आजमगढ़। जिले के 20 ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से कम दाम में मिलेंगी। इससे मरीजों को आर्थिक रूप से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में सीएचसी की संख्या 25 है। इनमें से 20 पर जल्द ही जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। स्वास्थ्य केंद्रों पर जगह भी चिह्नित हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जन औषधि केंद्रों के खुलने से ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। क्योंकि ब्रांडेड दवाओं के बजाय उन्हें कम कीमत में वही गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाएं मिल सकेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती है। ऐसे में जन औषधि केंद्रों से उन्हें कम कीमत में वैकल्पिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और मरीजों की संख्या में भी इजाफ होगा।
विज्ञापन

छह जगहों पर मरीजों को मिल रहा लाभ
मंडलीय जिला चिकित्सालय समेत छह जगहों पर लोगों को जन औषधि केंद्र का लाभ मिल रहा है। सीएमओ ने बताया कि जिला महिला अस्पताल, सौ शय्या अस्पताल अतरौलिया, तरवां, सीएचसी लालगंज सहित छह जगहों पर जन औषधि केंद्र पहले ही खुल चुके हैं। यहां पर इलाज कराने आने वाले मरीजों को सस्ती दर पर जेनरिक दवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जगहों पर पहले ही जन औषधि केंद्र खुल चुके हैं। अब 20 सीएचसी पर खोले जाने हैं। जगह चिह्नित कर लिया गया है। सीएचसी पर जन औषधि केंद्र खुल जाने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी। पास में ही सस्ती दर पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed