{"_id":"66f9b26dd51be4e0830de9c7","slug":"20-buses-parked-in-roadways-premises-due-to-shortage-of-drivers-and-conductors-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-121224-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चालक-परिचालकों की कमी से 20 बसें रोडवेज परिसर में खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चालक-परिचालकों की कमी से 20 बसें रोडवेज परिसर में खड़ी
विज्ञापन
आजमगढ़। चालकों और परिचालकों की कमी से हर दिन रोडवेज डिपो में 15 से 20 बसें खड़ी रह रही हैं। बसों को चलाने के लिए न ड्राइवर हैं और कंडक्टर। आने वाले दिनों में डिपो को कई नई बसें भी डिपों को मिलने वाली हैं। तब समस्या और बढ़ेगी। परिवहन निगम इस समस्या को दूर करने के लिए संविदा पर 200 चालकों और 124 परिचालकों को भर्ती करने की तैयारी कर रहा है।
चालकों की समस्या से जूझ रहे परिवहन निगम की ओर से पिछले दिनों भी आईटीआई परिसर में भर्ती के लिए शिविर लगाई गई थी। लेकिन आने वाले युवक यहां के नियमों को जानने के बाद काम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसी के चलते काफी कम संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित हुए। हालांकि कोई निश्चित मानदेय नहीं होने के चलते अधिकांश ने ज्वाइन भी नहीं किया है। इससे आजमगढ़ परिक्षेत्र के सामने फिर से चालकों की समस्या समस्या खड़ी हो गई। सातों डिपो में इस समय 341 निगम की और 113 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में निगम के पास बसें तो पर्याप्त हैं लेकिन चालक व परिचालकों की कमी है। जिसे दूर करने में विभाग जुटा हुआ है।
00
डिपोवार बसों की संख्या
डिपो - निगम की बस - अनुबंधित बस
आजमगढ़ - 75 - 37
डा. आंबेडकरनगर - 75 - 26
बलिया - 46 - 28
बेल्थरा - 38 - 02
दोहरीघाट - 40 - 01
मऊ - 41 - 09
शाहगंज - 26 - 10
-- -- -
रोडवेज में चालकों और परिचालकों की कमी है। इसके कारण कई बसें खड़ी रह जा रही हैं। क्यों कि उन्हें चलाने वाला कोई नहीं है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आजमगढ़ मंडल में 200 संविदा चालकों और 124 परिचालकों की भर्ती की जा रही है। भर्ती के बाद समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
- मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम आजमगढ़।