फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1942 movement of socialists: Havildar

समाजवादियों का था 1942 का आंदोलन: हवलदार

Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1942 movement of socialists: Havildar
आजमगढ़। नौ अगस्त 1942 की क्रांति के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाला गया। जो गांधी प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण भी किया। गोष्ठी में ऐतिहासिक आंदोलन पर चर्चा की गई और आंदोलन को समाजवादियों का आंदोलन बताया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि नौ अगस्त को महात्मा गांधी ने जो करो या मरो का नारा दिया था, उससे पूरे देश में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जनता सड़क पर आ गई थी। इस आंदोलन में समाजवादियों को गिरफ्तार किया गया था। 1942 का आंदोलन समाजवादियों का आंदोलन था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश की एकता अखंडता के लिए हमेशा प्रयास करती है। भाजपा के लोग नफरत फैलाने का काम कर रहे है। महात्मा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे प्रथम पंक्ति के तमाम नेताओं की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन का नेतृत्व समाजवादी विचारधारा के डॉक्टर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, अरूणा आसिफ अली आदि ने किया। मुखबिरी के कारण इन लोगों की गिरफ्तारियां हो गई। अंग्रेजों ने यातनाएं देकर माफी मांगने की बात किया तो उन लोगों ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ आरएसएस समर्थित अन्य पार्टियों के नेता माफी मांग कर रिहा हो गए। गोष्ठी के पश्चात पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा जुलूस निकाल कर भ्रमण किए और गांधी प्रतिमा पहुंच कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक दुर्गा प्रसाद, निजामाबाद विधायक आलमबदी आजमी, अखिलेश यादव, डॉ. एचएन पटेल, पूर्व एमएलसी राकेश यादव पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, शिवमूरत यादव, अनुराग यादव, सुशील आनंद, अजीत कुमार राव समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed