फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   192 recruits became part of PAC

पीएसी का हिस्सा बने 192 रिक्रूट

Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
192 recruits became part of PAC
आजमगढ़। पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में 192 रिक्रूट आरक्षियों को डीआईजी ने कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी। इस भव्य समारोह के बाद परीक्षा उत्तीण कर 192 रिक्रूट अब पीएसी के हिस्सा बन गए है। भव्य परेड में डीआईजी अखिलेश कुमार ने जहां सलामी लिया तो बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को सम्मानित भी किया। पुलिस लाइन में जेटीसी वाहिनी पीएसी गोरखपुर से आए 192 रिक्रूटों को आधारभूत प्रशिक्षण दिया जा रहा था। 13 जनवरी 2022 से शुरू हुए छह का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को भव्य दीक्षांत परेड के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में इन रिक्रूटों को छह माह का अंत कक्षीय व बाह्य कक्षीय विषयों का गहन अनुशासित प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी अखिलेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने भव्य परेड की सलामी लिया और परेड में शामिल सभी आठ टोलियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही परेड में शामिल सभी 192 रिक्रूटों को उनके कर्तव्य व दायित्वों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ भी दिलाया गया। डीआईजी ने अपने संबोधन में रिक्रूट आरक्षियों को सामाजिक बुराईयों से दूर रहने, सदैव अनुशासित रहने व जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं भी दिया।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
आजमगढ़। पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में प्रथम परेड कमांडर राकेश गुप्ता, द्वितीय परेड कमांडर मो. दिलनवाज व तृतीय परेड कमांडर आकाश भरती को डीआईजी से सम्मानित किया। इसके अलावा प्रदुम्न चौरसिया, आकाश कुमार गौंड, ओमप्रकाश यादव, हिदायतुल्ला, ओम प्रकाश, इंद्रजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह, सीमा भारती, मो. आरिफ नसीम आदि भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed