फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुलायम के खिलाफ रमाकांत तो अखिलेश के खिलाफ कौन

मुलायम के खिलाफ रमाकांत तो अखिलेश के खिलाफ कौन

Sun, 24 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुलायम के खिलाफ रमाकांत तो अखिलेश के खिलाफ कौन
मआजमगढ़। सदर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है। सभी के दिमाग में एक बात घूम रही है कि मुलायम के खिलाफ उतर पिछले लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दी थी। अब अखिलेश के खिलाफ सपा की ओर से कौन मोर्चा संभालेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को 340306 मत मिले थे। वहीं भाजपा से रमाकांत यादव को 277102 मत मिले थे। लड़ाई बड़ी तगड़ी थी। मुलायम सिंह यादव को जिताने के लिए पूरा संगठन और कुनबा उतर पड़ा था। भाजपाइयों ने सपा पर सरकारी मशीनरी के प्रयोग से जीत हासिल करने का आरोप लगाया था। सपा की ओर से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा करने का साथ ही भाजपा की ओर से भी हाईप्रोफाइल प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना जताई जा रही है। अब वो चेहरा कौन होगा आम लोग उसका इंतजार कर रहे हैं। पार्टी में अखिलेश मिश्रा, सत्येंद्र राय, सहजानंद राय के साथ ही रमाकांत यादव की भी चर्चा है। इसमें रमाकांत यादव से वर्तमान में सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नाराज चल रहे है। इसके चलते कुछ भी हो सकता है। इस संबध में भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। दो-तीन दिन में पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। प्रत्याशी आम जनता की उम्मीदों के अनुरूप ही होगा।
विज्ञापन

फिर आजमगढ़ सीट रहेगी हाई प्रोफाइल
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के चलते आजमगढ़ लोकसभा सीट पिछले 2014 के चुनाव में हाई प्रोफाइल सीट हो गई थी। अब पूर्व सपा मुखिया के बाद वर्तमान मुखिया के भी आजमगढ़ सीट से ही चुनाव लडने से इस बार के चुनाव में भी यह सीट हाई प्रोफाइल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed