फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक दुकान निलंबित, दूसरी निरस्त

एक दुकान निलंबित, दूसरी निरस्त

Mon, 25 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
एक दुकान निलंबित, दूसरी निरस्त
आजमगढ़। राशन वितरण में लापरवाही और कार्ड धारकों से खाद्यान्न के बदल में अधिक रुपये वसूलने के आरोप में जिलापूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने सोमवार को कोयलसा ब्लाक के दुबावे गांव का कोटा निलंबित कर दिया। साथ ही कोटेदार श्यामधर चौबे से जवाब मांगा है। इस दौरान दूबावे गांव के लोग बगल वाले गांव देवरिया के कोटेदार ओमप्रकाश सिंह की दुकान से राशन और मिट्टी का तेल प्राप्त कर सकते हैं। वहीं तरवां ब्लाक के ऐराखुर्द गांव की कोटेदार की दुकान के निरस्त कर दिया गया। कोटेदार कैलाश राम पर गांव के लोगों ने राशन वितरण में धांधली और कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

0000
दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस सोमवार की सुबह बरहतीर जगदीशपुर गांव निवासी पारस मोदनवाल, कृष्णा मोदनवाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि इन दोनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

000
बकरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
सरायमीर। थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में सोमवार की शाम बकरी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तनाव फैल गया था। हालांकि पुुलिस ऐनवक्त पर पहुंचकर मामले को शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से गुलाब चंद (25) और दूसरे पक्ष से राफे (18) , ताहिर (30), दिलशाद (27) और मो. ओसैद (19) का नाम शामिल है। यह लोग सरायमीर थाने के गढ़वा गांव के निवासी हैं। सोमवार की शाम को राफे की बकरी गुलाब के दरवाजे पर लगा पेड़ काट दी। जिससे गुलाब ने बकरी को भगा दिया। इस बात से नाराज होकर राफे आदि ईंट पत्थर चलाते हुए गुलाब को घायल कर दिया। इस घटना के विरोध में दूसरे पक्ष के लोग भी पथराव करने लगे। जिसमें यह सभी घायल हुए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था। हालांकि ऐन वक्त पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद भारी भरकम फोर्स लेकर पहुंच गए और मामले को शांत कराकर घायलों को अस्पताल भेजवा दिया। सीओ ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस गांव के लोगों के गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed