फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पीलिया से किशोरी की मौत, मां की हालत गंभीर

पीलिया से किशोरी की मौत, मां की हालत गंभीर

Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पीलिया से किशोरी की मौत, मां की हालत गंभीर
मुबारकपुर। महीने भर से मुबारकपुर में फैले पीलिया से बुधवार को एक और मौत हो गई। कस्बा के पूूरा ख्वाजा मुहल्ला की एक किशोरी की पीलिया से मौत गई। उसकी मां भी इस बीमारी की चपेट में हैं और जिला अस्पताल में भर्ती है। एक माह में हुई इस चौथी मौत से कस्बे में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन

11 जनवरी से मुबारकपुर कस्बे में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। कस्बे के पूरा ख्वाजा मुहल्ला निवासी 14 साल की सलोनी पुत्री लल्लू सोनकर को चार दिन पहले सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। सलोनी में पीलिया के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां पर भी उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह सलोनी ने दम तोड़ दिया। उसकी मां गीता देवी भी पीलिया की चपेट में है। सोनल के मौत की सूचना मुबारकपुर में फैलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। पीलिया से हुई यह चौथी मौत है। इसके पूर्व एक महिला व दो युवकों की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पीलिया से हुई चौथी मौत से कस्बावासी आतंकित हैं और सीएचसी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों पर एक बार फिर पीलिया की जांच के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन

शोक संवेदना को मृतका के घर जुटी भीड़
किशोरी सलोनी की मौत के बाद उसके पूरा ख्वाजा स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि दूषित पानी न पीये, खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतें। पानी उबाल कर और उसमें क्लोरीन की गोली मिला कर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed