{"_id":"5c6460f2bdec2273a13568e8","slug":"191550082290-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर नये मरीज आये सामने, पांच रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन भर नये मरीज आये सामने, पांच रेफर
विज्ञापन
मुबारकपुर। नये पीलिया रोगियों के सामने आने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। दर्जन भर से अधिक नये मरीज इलाज के लिए सीएचसी पर पहुंचे। जिसमें पांच की हालत गंभीर देख सीएचसी प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं सात मरीजों का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है। चार-छह की संख्या में नये मरीज प्राइवेट अस्पतालों पर भी इलाज के लिए पहुंचे है। अब तक पीलिया से बीमार दो सौ लोगों का सीएचसी के जरिए इलाज चल रहा है वहीं काफी लोग प्राइवेट में भर्ती हैं।
मुबारकपुर कस्बे में एक माह से फैले पीलिया पर लगाम नहीं लग पा रही है। बुधवार को भी सीएचसी पर दर्जन भर नये मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिनकी जांच के बाद पांच में पीलिया का स्तर काफी अधिक पाया गया और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेफर किए गए मरीजों में पूरा ख्वाजा मुहल्ला निवासीन उजाला(5) पुत्री जयप्रकाश, नैतिक (5) पुत्र ओम प्रकाश, शाहिद जमाल (19) पुत्र अब्दुल कादीर, नूरपुर बुतात मुहल्ला निवासी, जय सिंह (18) पुत्र जयराम व अमृत सोनकर (16) पुत्र कपूरचंद शामिल है। वहीं पूरा ख्वाजा निवासीनी प्रतिमा (8) पुत्री राजेश, समरीन फातमा (15) पुत्री कुमैल अहमद, नयापुरा मुहल्ला निवासीनी नसरीन (35) पत्नी इस्तेयाक, नूरपुर बुतात निवासीनी निक्की (17) पुत्री कपूरचंद, अलीनगर निवासी जाकिर (16) पुत्र अशरफ खान, पुरानी बस्ती, अंजनी (21) पुत्री गिरीशचंद्र शामिल है। इन सभी का सीएचसी पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं चार से छह की संख्या में प्राइवेट अस्पतालों पर भी नये मरीज सामने आने की सूचना है।
आजमगढ़/मुबारकपुर। नगर पालिका मुबारकपुर क्षेत्र में पानी सप्लाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। जिसके चलते ही कस्बे में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है और लोग उसे पीकर बीमार पड़ रहे है। नपा प्रशासन के पांच संसाधन के रुप में पांच बड़े ट्यूबेल के साथ ही 30 समर सेबल है। इसमें भी मात्र पांच समर सेबल पर ही अब तक क्लोरीनेशन के लिए ड्रोजर लगाने की कवायद पूरी हो सकी है।
विज्ञापन
नगर पालिका में कुल 25 वार्ड है। जिसमें नये शामिल हुए अमिलो क्षेत्र में तो नपा के बजाए जल निगम पेयजल आपूर्ति करता है। क्योकि अब तक पाइप लाइन बिछाने व ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल के निर्माण का आधा अधूरा ही कार्य हुआ है, जिसके चलते नपा के नये क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था अब तक नपा को हैंडओवर नहीं हुई है। पूर्व के वार्डो में पेयजल सप्लाई के लिए नपा के पास दो ओवर हेड टैंक है। जिसमें एक जलकल भवन में तो दूसरा हैदराबाद मुहल्ले में है। इन्हें भरने के लिए 25-25 हार्स पावर के पांच बड़े ट्यूबवेल पूरा खिजिर, हैदराबाद, पूरा दुल्हन, नूरपुर बुतात व कटरा मुहल्ले में है। इन ट्यूबवेलों से ओवरहेड टैंक को भर कर पानी का क्लोरीनेशन किया जाता है और फिर उसकी सप्लाई की जाती है। पाइप लाइन काफी लंबी होने के चलते हर क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाता है, ऐसी स्थिति में नपा ने हर वार्ड में समर सेबल लगा रखा है। कुल 30 समर सेबल लगे है, जिसमें से तीन शुरू से ही खराब है। पीलिया का प्रकोप फैलने के बाद अन्य समर सेबल से भी सप्लाई बंद कर दी गई है। मात्र पांच समर सेबल पर क्लोरीनेशन के लिए ड्रोजर लगाया जा चुका है, उनसे ही सप्लाई की जा रही है।
नपा का पूरा प्रयास है कि कहीं भी दूषित पानी की सप्लाई न होने पाए। जिसके चलते ही सभी समरसेबल को बंद करा दिया गया है। सिर्फ उन्हीं समर सेबल को चलाया जा रहा है, जिसमें क्लोरीनेशन के लिए ड्रोजर लग चुके है। वहीं दोनों ओवर हेड टैंकों में क्लोरीनेशन स्वास्थ्य विभाग से मिले दिशा निर्देशों के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन काफी पूरानी है, जिसके चलते उसमें जगह-जगह लीकेज हो रहा है। पूरा प्रयास है कि सभी खराब पाइप लाइनों को बदल दिया जाए। जल्द ही कस्बा वासियों को दूषित व गंदे पानी की शिकायत से मुक्ति दिला दी जाएगी।
हाजी अब्दुल मजीद, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा मुबारकपुर।