फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम के जरिए पत्र भेज सीएम से लगाई गुहार

डीएम के जरिए पत्र भेज सीएम से लगाई गुहार

Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीएम के जरिए पत्र भेज सीएम से लगाई गुहार
आजमगढ़। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ और ब्लड बैंक के प्रभारी डा. रफी परवेज की 23 दिसंबर को हुई मौत का रहस्य उनकी मां अफरोज जहां की शिकायत के बाद गहरा गया है। मौत की जांच के लिए मंगलवार को अफराज जहां ने डीएम कार्यालय की मदद से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। डा. रफी परवेज की मौत की जांच शुरू होने से जिला अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियों सहित अन्य में चर्चाओं का बाजार गरम है। सोमवार को इसी मामले की शिकायती पत्र अफरोज जहां ने एसपी को सौंपा है। जिसके आधार पर शहर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से वाराणसी जिले के आदमपुर थाने के सलेमपुरा मुहल्ला निवासी अफरोज जहां पत्नी स्व. कुंवर अकबर अली के मुताबिक उनका बेटा डा. रफी परवेज जिला अस्पताल में चर्म एवं गुप्त रोड विशेषज्ञ के पद पर तैनात था। उसके पास ब्लॉक बैंक का भी चार्ज था। वह जिला अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता था। 23 दिसंबर को डा. रफी परवेज की तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में न भर्ती कराकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डा. रफी परवेज की मौत लोग हृदयगति रुकने से बता रहे हैं, जबकि शव की दशा देखने से लग रहा कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य और विभागीय डाक्टर और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। जिसकी जांच आवश्यक है। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि शहर कोतवाल विनय मिश्रा को जांच पड़ताल कर रिपोर्ट मांगी गई है। कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed