फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विनियमितिकरण करण किए जाने की मांग

विनियमितिकरण करण किए जाने की मांग

Thu, 07 Feb 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
विनियमितिकरण करण किए जाने की मांग
आजमगढ़। न्यूनतम/दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बैठक गुरुवार को रामजतन यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि वन विभाग आजमगढ़ में विनियमितीकरण की नियमावली बनने के बाद भी अब तक किसी का विनियमितीकरण नहीं किया गया। जबकि पिछले चयन समिति ने 85 लोगों की पात्रता सूची बना दी थी। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शासन और उच्च न्यायालय ने न्यूनतम वेतन देने का आदेश दिया है लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग में दैनिक कर्मचारियों को मासिक वेतन 1200 से 2600 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी वन रक्षक और वन दरोगा कमीशन मांगते हैं। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती हम धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। 14 फरवरी को इन्हीं मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में महामंत्री लाल बिहारी सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed