{"_id":"5c5c6e8bbdec224e0121d9ef","slug":"191549561483-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत और असफाक की तरह है अखिलेश-मायावती का गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत और असफाक की तरह है अखिलेश-मायावती का गठबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सपा अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष आबिद रजा का गुरुवार को जनपद आगमन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में अंग्रेजों की गुलामी के समय उन्हें देश से खदेड़ने के लिए भगत सिंह और असफाक उल्ला खान ने गठबंधन किया था। उसी तरह से भाजपा की तानाशाही सरकार को देश से उखाड़ फेंकने के लिए अखिलेश और मायावती ने इस गठबंधन को बनाया है। प्रियंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो उनका नाम आया है लेकिन उनके विचार नहीं आए आने के बाद ही कुछ कहेंगे।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जन जागरण अभियान का जिम्मा सौंपा हैं। जिसके तहत आज उनका जनपद में आगमन हुआ है। भाजपा सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नौजवान पूछ रहा है रोजगार कहां हैं और गरीब अपने बैंक खाते को खंगाल रहा है। लेकिन न तो नौजवानों को रोजगार मिला और गरीबों को पैसा। भाजपा सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी के माध्यम से लोगों का जीवन दुश्वार कर दिया। महंगाई चरम पर है। रोजगार देने के बजाय सरकार पकौड़े तलने को कह रही है। यह सरकार अंग्रेजों की तरह जुल्म करने में जुटी हुई है। भाजपा के जुल्म को खत्म करने को ही अखिलेश और मायावती ने गठबंधन किया है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, बबिता चौहान, इसरार अहमद, हकीम बेग आदि उपस्थित थे।