फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शबाना ने किया कैफी आजमी क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण

शबाना ने किया कैफी आजमी क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण

Sat, 19 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
शबाना ने किया कैफी आजमी क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण
रानी की सराय। क्षेत्र के आंवक में कैफी आजमी क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी को अभिनेत्री शबाना आजमी ने शुक्रवार को आयोजन समिति को सौंपा। इस दौरान आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। दस दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 जनवरी से होगा। आंवक स्थित खेल मैदान में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 10 दिवसीय कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष जाहिद खां ने बताया कि टूर्नामेंट में आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, इलाहाबाद आदि जगहों की कुल 32 टीमें भाग लेंगी। गुरुवार देर शाम अभिनेत्री शबाना आजमी ने कैफी आजमी ट्राफी को आयोजन समिति को सौंपते हुए इसका अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कैफी आजमी का खेल से काफी जुड़ाव था। वे मानते थे कि हमारे जिले की मिट्टी में प्रतिभाएं छिपी हैं। टीम के सदस्यों से भी बातचीत की। समिति के इस प्रयास से काफी प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने कहा कि कैफी जन्म शताब्दी पर यह टूर्नामेंट भी उन्हीं को समर्पित रहेगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ फिल्म डायरेक्टर बाबा आजमी, अमीक जमई, जावेद सिद्दिकी और समापन सांसद नीलम सोनकर, हाजी इसरार, हाजी अनीस आदि करेंगे। आयोजक टीम के शेख आदिल, खालिद खां, अबू आसिम आजमी ने शुक्रवार को तैयार की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed