फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेस लाइन से छूटे 31 लाभार्थियों को भेजी गई धनराशि

बेस लाइन से छूटे 31 लाभार्थियों को भेजी गई धनराशि

Sun, 30 Dec 2018 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बेस लाइन से छूटे 31 लाभार्थियों को भेजी गई धनराशि
आजमगढ़। जनपद में बेसलाइन सर्वे में शामिल लाभार्थियों के शौचालय बनने के बाद अब प्रशासन की ओर से बेस लाइन सर्वे से छूटे लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजने का कार्य किया ज रहा है। इसके तहत शनिवार को बेस लाइन सर्वे से छूटे लगभग 31 हजार लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई। बेस लाइन सर्वे के बाद जिले लाखों लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की धनराशि भेज दी गई। जिसमें से लाखों शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। जो शेष हैं उनका निर्माण तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इनका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद भी बहुत से लोग ऐसे थे बेस लाइन सर्वे में छूट गए थे। उनका चयन कर लगभग एक लाख अधिक लोगों की सूची शासन को भेजी गई थी। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद अब इन लाभार्थियों के खाते में भी पैसा भेजने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 31 हजार लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण की धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed