{"_id":"5c27b94cbdec22569b2f032e","slug":"191546107212-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन हरखोरी में मानक के विपरीत मिला शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन हरखोरी में मानक के विपरीत मिला शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के जमीन हरखोरी ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने शनिवार को चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। इसके बाद दलित बस्ती में घूमकर शौचालय का निरीक्षण किया। मानक के विपरीत बन रहे शौचालय को मानक के अनुसार बनाने का दिया निर्देश। जमीन हरखोरी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया। चौपाल के बाद जिलाधिकारी ने गांव में बन रहे शौचालयों का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि 403 शौचालय लाभार्थी बेसलाइन सर्वे में आए थे। जिसमें 209 शौचालय बन चुके हैं और 60 पर शौचालय का काम चल रहा है। 173 लोग ऐसे हैं जो बेसलाइन सर्वें में छूटे हैँ। जमीन हरखोरी के दलित बस्ती मोलनापुर में सिर्फ एक ही शौचालय मानक के अनुसार मिला जिसका प्रयोग किया जा रहा है। मानक के विपरीत शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मानक के अनुसार ही शौचालय बनाया जाए। मानक के विपरीत शौचालय मिला तो 10 दिन बाद दोबारा आऊंगा मानक के विपरीत मिला त़ो कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय की रंगाई पुताई और चाहरदीवारी और मॉडल शौचालय बनाने का निर्देश प्रधान और सेक्रेटरी को दिया। सेक्रेटरी का काम सहीं नहीं मिलने पर उन्होंने उनसे आठ गांवों का चार्ज वापस लेने का निर्देश बीडीओ दिलीप सोनकर को दिया। इस मौके पर तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी दिलीप सोनकर, एडीओ पंचायत जेपी सिंह, प्रधान अशोक सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मिली गंदगी
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरखोरी गांव में चौपाल लगाने के बाद जिलाधिकारी ने वहां लौटते समय शनिवार की शाम को टेकनगाढ़ा और अमुआरी संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने साधन सहकारी क्रय केंद्र अमुआरी और स्वास्थ्य केंद्र की भी जांच की। डीएम ने वर्ष 2017-18 में संपर्क मार्ग सीआरएफ जीयनपुर मार्ग से टेकेनगाढ़ा तक 1.5 किमी का निरीक्षण किया। इसकी लागत 12.62 लाख और वर्ष 2017-18 अमुआरी संपर्क मार्ग लम्बाई 1.60 किमी जिसकी लागत 7.28 लाख रपये का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता मंडी परिषद राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि दोनों संपर्क मार्गों में कोई टूट-फूट है तो उसे दूर कराएं। साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र अमुआरी की स्थिति अत्यंत ही खराब मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरायनपुर अमुआरी के निरीक्षण में गंदगी मिली। प्राथमिक विद्यालय अमुआरी के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि प्राथमिक विद्यालय में शौचालय मानक के अनुसार बनवाएं और हाथ धोने के लिए अलग से बेसीन लगवाएं। ग्राम प्रधान को विद्यालय के पास स्थित पोखरे का सौंदर्यीकरण कराते हुए चारों तरफ पेड़ पौधे लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अशोक सिंह, एडीओ पंचायत अजमतगढ़ जय प्रकाश सिंह, सहायक अभियंता मण्डी परिषद राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।