{"_id":"5bfedfbfbdec22419a259bf8","slug":"191543430079-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के प्लाट से खोदकर निकालें कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष के प्लाट से खोदकर निकालें कूड़ा
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तमसा नदी के किनारे शहर के कूड़े से पालिकाध्यक्ष और एक अन्य का खाली प्लाट पाटने का मामले में जिलाधिकारी ने ईओ और सेनेटरी इंस्पेक्टर को प्लॉट में भरा गया कूड़ा खोदकर निकलने के निर्देश दिए हैं। कूड़े को डंपिंग ग्राउंड भेजने को कहा गया है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की बात को कही जा रही है, लेकिन डीएम ने एसडीएम की रिपोर्ट ही मिलने से इंकार कर दिया है। पिछले डेढ़ माह से शहर से निकलने वाले कूड़े को तमसा नदी के किनारे बाइपास पर लखरांव पुल के पास एकत्र किया जा रहा था। बाद में इस कूड़े को वहीं खाली पड़े प्लॉटों में पाट दिया गया। ऊपर से मिट्टी गिरा कर बराबर कर दिया गया। अमर उजला ने मामले को उठाया तो डीएम ने इसकी जांच एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह को सौंपी थी। एसडीएम ने इसे पर्यारणीय नियमों के खिलाफ और अवैध माना था। कूड़े से पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और जरीन इम्तिायज का प्लाट पाटा गया था। एसडीएम ने विधिक कार्रवाई की संतुति करते हुए इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। वहीं, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सेनेटरी इंस्पेक्टर को पाटा गया कूड़ा खोदकर निकालने और डंपिंग ग्राउंड ले जाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि जिलाधिकारी मामले में कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं वहीं, एसडीएम की रिपोर्ट मिलने से इंकार किया जा रहा है। इससे लगाता है कि पालिका कर्मियों को बचाने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन