फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिजली आपूर्ति सिस्टम जलने से बंद हुआ आरक्षण

बिजली आपूर्ति सिस्टम जलने से बंद हुआ आरक्षण

Sat, 24 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति सिस्टम जलने से बंद हुआ आरक्षण
मेजवां। सरायमीर रेलवे स्टेशन पर स्थापित यात्री आरक्षण केंद आए दिन बाधित रहने से यात्रियों को टिकट आरक्षण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे यात्रियों को टिकट के लिए फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ता है। सरायमीर के पीआरएस में तत्काल टिकट जारी करने के बाद शुक्रवार को बिजली आपूर्ति सिस्टम जल गया। इसी दौरान नेटवर्क की पांच पेयर की केबल भी कट गई। इसके चलते सरायमीर का पीआरएस सिस्टम पूरी तरह बाधित हो गया। सरायमीर से यात्री खुरासन रोड स्टेशन आ धमके। इस दौरान यहां लंबी कतारें लग गईं। अधिक भीड़ होने पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। खिड़की पर सभी लोगों में एक साथ टिकट जारी कराने की होड़ मच गई। टिकट बनाने में रेलवे कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आए दिन सरायमीर का पीआरएस बाधित रहने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, अधिक भीड़ से खुरासन रोड पर भी दिक्कतें होती हैं। सरामयमीर स्टेशन मास्टर शकील अहमद ने बताया कि पीआरएस में बिजली आपूर्ति बॉक्स जलने और पांच पेयर की केबल कट जाने से पीआरएस बन्द हो गया है। इसे सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed