{"_id":"5be1d29fbdec226939028b43","slug":"191541526175-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर से शुरू होगा विद्यालयों के स्वच्छता का सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर से शुरू होगा विद्यालयों के स्वच्छता का सर्वेक्षण
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दिसंबर माह से जिले के विद्यालयों में स्वच्छता का सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के बाद स्वच्छ विद्यालयों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद इस सूची को प्रदेश कमेटी के पास भेजा जाएगा। प्रदेश कमेटी इस सूची का सत्यापन करेगी। पूरे प्रदेश से सत्यापन के बाद आई सूची से अच्छे स्वच्छ विद्यालयों को चयनित कर प्रदेश स्तर पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव और शहर-शहर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में सरकार ने विद्यालयों में भी माडल शौचालय बनाने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत विद्यालयों के शौचालयों में शीशा, कंघी, साबुन, शौचालय तक जाने वाले मार्ग पर इंटर लाकिंग आदि की व्यवस्था करनी है। इसके तहत जनपद के विद्यालयों में माडल शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। दिसंबर माह से इन सब बिंदूूओं पर विद्यालयों में जिला स्तर पर कमेटी का गठन कर जांच कराई जाएगी। यह कमेटी सत्यापन कर स्वच्छता में विशेष कार्य करने वाले विद्यालयों की सूची तैयार करेगी। इस सूची में चयनित विद्यालयों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद यह सूची प्रदेश स्तर पर भेजी जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर की टीम इस सूची का सत्यापन कर अपनी सूची तैयार करेगी। फिर पूरे प्रदेश से आई सूची में से स्वच्छ विद्यालयों का चयन किया जाएगा। जिन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। एसबीएम की डीसी प्रीति सिंह ने बताया कि अभी विद्यालयों में माडल शौचालय का निर्माण हो रहा है। दिसबंर माह से इनके सत्यापन का कार्य शुरू होगा। जिन विद्यालयों में अच्छा कार्य हुआ मिलेगा उन्हें पहले जिला स्तर पर फिर प्रदेश स्तर पर चयनित कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन