{"_id":"5bdc8ebebdec226993578b92","slug":"191541181118-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में रहेंगी महिला सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में रहेंगी महिला सुरक्षाकर्मी
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसपी रवि शंकर छवि की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, डाला छठ को सकुशल कराने के लिए सभी एसडीएम और सीओ की बैठक हुई। डीएम ने घाटों की सफाई के निर्देश बीडीओ को दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टीम बनाकर सफाई कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि डाला छठ पर्व पर भीड़ के कारण मेले जैसा माहौल रहता है। महिलाओं के साथ छेड़खानी की आशंका बनी रहती है जिस पर विशेष सतर्कता रखी जाए। एलडीएम यूबीआई को निर्देशित किया कि बैंक मित्रों को नगद पैसा ज्यादा मात्रा में न दें। एसडीएम और सीओ को निर्देशित किया कि प्रमुख चौराहों पर अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी की तैनाती करें। पुलिस बल को समुचित ब्रीफिंग, कर्तव्य बोध करा दिया जाए। आतिशबाजी एवं पटाखों की दुकानों के लिए अनुज्ञा पत्र जारी कर आबादी से दूर खुले स्थल का चयन किया जाए। दुकानों को लगवाया जाए। लाइसेंस धारियों की प्रभावी चेकिंग कराएं। अस्थायी बिक्री की दुकान निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाए। लक्ष्मी, गणेश, कालीजी की प्रतिमाओं की स्थापना एवं उनके विसर्जन स्थल एवं रूट का निरीक्षण करें। यातायात कंट्रोल करने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाएं। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी और तीन सवारी बैठे पाए जाने पर सीज करें। छठ पूजा स्थलों पर महिला पुलिस की सादे कपड़ों में ड्यूटी लगाएं। सीटी कमलेश बहादुर, समस्त एसडीएम, सीओ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन