फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लोहरा में घर-घर ली गई सघन तलाशी

लोहरा में घर-घर ली गई सघन तलाशी

Tue, 21 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लोहरा में घर-घर ली गई सघन तलाशी
मुबारकपुर। सठियांव विकास खंड के लोहरा गांव में बकरीद के अवसर पर बड़े जानवरों की कुर्बानी रोकने के उद्देश्य से मंगलवार को एसपीसिटी के नेतृत्व में भारीभरकम फोर्स पहुंची। इस दौरान जहां घर-घर जाकर तलाशी ली गई। वहीं मौजूद छोटे-बड़े पशुओं की गिनती करके उसकी रिपोर्ट तैयार की गई। अधिकारियों ने किसी भी दशा में बड़े पशुओं की कुर्बानी न करने की चेतावनी दी है। मंगलवार की देर शाम से ही पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 1990 में बकरीद के अवसर पर बड़े जानवरों की कुर्बानी को लेकर लोहरा गांव में सांप्रदायिक विवाद हुआ। पुलिस बड़ी मुश्किल से गांव के हालात पर काबू पा सकी। इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने लोहरा गांव में किसी भी बड़े पशु की कुर्बानी करने पर रोक लगा दी है। तभी से जिला प्रशासन प्रतिवर्ष कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराते आ रहा है। इसक्रम में बुधवार को बकरीद से पहले मंगलवार को एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार के नेतृत्व में सीओ सदर, एसओ मुबारकपुर, जहानागंज, पीएसी के जवान और महिला पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान घर-घर की सघन तलाशी ली गई। पुलिसवालों ने गांव में मौजूद सभी छोटे-बड़े पशुओं की गिनती कर उसकी रिपोर्ट तैयार की है। सभी लोगों को चेतावनी दी गई है बड़े पशुओं की कुर्बानी देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भारी भरकम फोर्स तैनात कर दी गई है। जो लगातार पर्व की समाप्ति तक गांव में मौजूद रहेगी। गांव में सीओ सदर और एसडीएम सदर भी तीन दिनों तक कैंप करेंगे। इन्हीं दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में फोर्स ड्यूटी करेगी।
विज्ञापन


बकरीद की तैयारियां पूरी
फूलपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रो में कुर्बानी का पर्व बकरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिद कमेटी द्वारा ईदगाहों और मस्जिदों की साफ -सफाई की गई है। कस्बा स्थित ईदगाह में सुबह 8.15 बजे मुफ़्ती अहमदुल्लाह बकरीद की नमाज पढ़ाएंगे। शिया आबादी स्थिति नई जामा मासजिद में नौ बजे मौलाना ताबिश, चमावा गांव में मौलाना वसी मुहम्मद खान 7.30 बजे नमाज पढ़ाएंगे। बकरीद के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन काफी संवेदनशील है। ईदगाहों पर नमाज के समय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed