फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खुद की सुरक्षा में सक्षम है महिलाएं, इन्हें सिर्फ मार्ग दर्शन की जरूरत

खुद की सुरक्षा में सक्षम है महिलाएं, इन्हें सिर्फ मार्ग दर्शन की जरूरत

Wed, 07 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खुद की सुरक्षा में सक्षम है महिलाएं, इन्हें सिर्फ मार्ग दर्शन की जरूरत
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस के तहत बुधवार को जगह-जगह जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को खुद की शक्ति स्वयं पहचानने की सलाह देने के साथ ही शासन की योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार अंजान शहीद स्थित मिर्जा अहसानुल्ला बेग महिला पीजी कालेज पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने कहा कि महिलाए बदलते समाज के अनुसार अपना बचाव करने में खुद सक्षम है, उन्हें सिर्फ मार्ग दर्शन की जरूरत है। जिसके लिए पुलिस सदैव तत्पर है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जहां भी जरूरत हो शासन के हेल्पलाइन नंबरों का सहारा ले। 1090 डायल कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जावेद अली खां, प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग, मिर्जा अरफात बेग, मिर्जा अनवर बेग, मुराद बेग, डॉ. सुनीता, डॉ. सविता प्रकाश आदि मौजूद रहे। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार राज पब्लिक हाई स्कूल में एसओ मुबारकपुर अनूप कुमार शुक्ला ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 1090 सेवा शासन ने विशेष तौर से महिलाओं के लिए बनायी है। इसके साथ ही यूपी 100 का भी प्रयोग किसी भी समय महिलाएं कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सीपीएस मुबारकपुर, शिब्ली नर्सरी स्कूल, राज पब्लिक स्कूल और गल्र्स पीजी कालेज पहुंच कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत सीओ सदर अकमल खां, एसपी यातायात तारिक मुहम्मद ने भी विविध जानकारियां दी। इस अवसर पर सुरेश यादव, दीपक, ओपी यादव आदि मौजूद रहे। सरायमीर संवाददाता के अनुसार महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत एसओ सरायमीर रामनरेश यादव ने पब्लिक गल्र्स पीजी कालेज खानकाह में छात्राओं को महिला हिंसा से जुड़े मामलो की विधिवत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने हिंसा से बचाव और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम और हेल्पलाइन नंबरों को भी बताया। फरिहां संवाददाता के अनुसार मनराजी देवी स्मारक इंटर कालेज पर चौकी प्रभारी अयोध्या तिवारी ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, रास्ते में छेडख़ानी, मारपीट आदि होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 का प्रयोग करने को कहा। इस मौके पर अध्यापिका गीता मिश्रा, नीलम यादव, संगीता यादव, पूनम सिंह, प्रीति यादव, प्रीति विश्वकर्मा, रीना यादव, ममता कुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed