फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसानों को बर्बाद करने की जिम्मेदार भाजपा सरकार : डा.मसूद

किसानों को बर्बाद करने की जिम्मेदार भाजपा सरकार : डा.मसूद

Mon, 26 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
किसानों को बर्बाद करने की जिम्मेदार भाजपा सरकार : डा.मसूद
आजमगढ़। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार दोनों ही देश के किसानों को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं। इससे देश 20 साल पीछे हो गया है। किसान बदहाल हैं। योगी सरकार में पिछली सरकार से ज्यादा अपराधों में वृद्धि हुई है। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डा. मसूद ने रविवार को कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने आलू किसानों के समर्थन मूल्य को डेढ़ गुना किए जाने की बात कही थी लेकिन उसे पूरा नहीं करने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का पिछला साढ़े चार सौ करोड़ के बकाया का भुगतान अभी तक सरकार नहीं कर पाई है। वर्तमान बकाये का भी भुगतान करना है। मोदी सरकार अभी तक 20 लाख बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए समान विचार धार वाले दलों से गठबंधन कर आगामी चुनाव लड़ा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव, प्रदेश सचिव अधिवक्ता अकील अहमद, विनोद यादव, जिलाध्यक्ष महमूद खां, महिला प्रकोष्ठ की पूर्वांचल अध्यक्ष शीला भारती उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed