{"_id":"5a84804a4f1c1b9b248b51bf","slug":"191518633034-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त का आदेश नगर पालिका कर्मियों के ठेंगे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त का आदेश नगर पालिका कर्मियों के ठेंगे पर
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर। ऊर्जा को बचाने के लिए सरकार की ओर से अनेक उपाय किए जा रहे हैं। सोडियम लाईट को हटाकर एलईडी लाइटें लगवाई जा रही हैं। प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर इस बारे में आदेश निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन शासन और प्रशासन के आदेश और निर्देश मुबारकपुर नगरपालिका कर्मियों के ठेंगे पर हैं।
बिजली की खपत कम करने के लिए सरकार सोलर सिस्टम का प्रयोग करने के लिए लोगों को सब्सिडी दे रही है। नगरों में लगी सोडियम लाइटों को हटाकर एलईडी लाइटें लगाने का निर्देश दिया गया है। इतना नहीं सरकार की ओर से सस्ते एलईडी बल्बों के माध्यम से लोगों को भी बिजली बचत करने के प्रति एक कदम बढ़ाया गया है। लेकिन शासन और प्रशासन की इस मंशा पर उसके ही कर्मचारी पानी फेरने में जुटे हुए है। हाल ही में मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि वह रात के समय निरीक्षण करें और खराब एलईडी बल्बों को बदलवाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई लाइट दिन को जलती न मिले अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त के इस निर्देेश के बाद भी मुबारकप़ुर नगरपालिका कर्मियों पर कोई असर होता दिखाई नहीं देता है। बुधवार को पूरे दिन मुहल्ला सोफी में लगी सोडियम लाइट जलती रही जिसे किसी भी पालिका कर्मी ने बुझाने की जरूरत नहीं समझी।