फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रस्तुत 164 वादों में तीन का ही निस्तारण कर सके आला अधिकारी

प्रस्तुत 164 वादों में तीन का ही निस्तारण कर सके आला अधिकारी

Tue, 06 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुत 164 वादों में तीन का ही निस्तारण कर सके आला अधिकारी
मेंहनगर। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस के तहत मंगलवार को मेंहनगर तहसील परिसर में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल और जिले के आला अधिकारियों के समक्ष कुल 164 लोगों ने अपनी फरियाद रखी। लेकिन सभी अधिकारी मिलकर मात्र तीन फरियादों का ही निस्तारण कर सके।
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस पर मंडलायुक्त के रविंद्र नायक, डीआईजी विजय भूषण, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने फरियादियों की समस्या को ध्यान पूर्वक सुना। इस मौके पर कुल 164 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से तीन शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। प्राप्त शिकायतों में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार गावों में सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध कब्जा को हटाएं। इसमें संबंधित राजश्व निरीक्षक, लेखपाल की शिथिलता बर्दाश्त नहीं है। शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने माना कि सर्वाधिक शिकायतें राजस्व की हैं। गावों में उच्चाधिकारियों के जाने से पहले पूर्व का विवरण और वर्तमान का विवरण अवश्य प्रदर्शित करें। साथ ही सार्वजनिक भवनों पर आंकडे प्रदर्शित कर अवश्य पेंटिंग कराएं। धान की खरीदारी में किसानों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही किसानों के कृषि ऋण मोचन संबंधित कर्मचारी गावों में जाएं और पुष्टाहार संचालन केंद्रों पर पेंटिंग अवश्य प्रदर्शित हो। स्कूली बच्चों के सिलेबस पर शिक्षा विभाग अवश्य ध्यान दे। डीआईजी विजय भूषण ने कहा कि अपराध पर प्रत्येक दशा में नियंत्रण हो। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि श्रावस्ती माडल के तहत तहसील प्रशासन का गावों में ग्राम प्रधान सहयोग अवश्य करें। सहयोग न किए जाने पर भू प्रबंधक समिति के अध्यक्ष पद से उन्हें पदमुक्त करते हुए राजश्व निरीक्षकों का चयन कर लिया जाएगा। ऐसे में ग्राम प्रधान तहसील प्रशासन का सहयोग अवश्य करें। विजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गावों में कैंप लगा कर ग्रामीणों को कनेक्शन दें। एसपी अजय साहनी ने कहा कि पुलिस गांवों में चक्रमण बराबर करे। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंचे और सहयोग करे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी, परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ला, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed