फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समय पर पूर्ण न होने वाले आवंटित आवास होंगे निरस्त

समय पर पूर्ण न होने वाले आवंटित आवास होंगे निरस्त

Sat, 20 Jan 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
समय पर पूर्ण न होने वाले आवंटित आवास होंगे निरस्त
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने शुक्रवार की शाम हरैया विकास खंड के अराजी नौबरार करखिया किता-1 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गांव में आवंटित 23 प्रधानमंत्री आवास के प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश लाभार्थियों को प्रथम और द्वितीय किश्त अवमुक्त किए जा चुके हैं। इनमें चार लाभार्थियों को तीसरी किश्त अवमुक्त की गई है और आवास पूर्ण होने की स्थिति में पाया। उन्होंने अधिकारियों और लाभार्थियों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि नियत समय पर आवासों की पूर्णता न कराए जाने पर संबंधित ग्राम और ग्राम पंचायत अधिकारी के दायित्व का निर्धारण करते हुए उनसे स्वीकृत आवासों से संबंधित अनुदान की धनराशि आरसी के माध्यम से वापस प्राप्त कर उक्त आवासों को निरस्त करने की कार्रवाई करें। इसी क्रम में परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल ने रानी की सराय विकास खंड के फिरद्दूूपुर गांव में आवासों की जांच की गई। गांव में 26 आवास का आवंटन हुआ था। जिसमें से नौ आवासों की छत पूर्ण पाई गई। एक पूरी तरह से पूर्ण पाया गया शेष आवास निर्माणाधीन मिले, उक्त गांव मुसहर बाहुल्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed