{"_id":"5a09dcdb4f1c1bd1408b6558","slug":"191510595803-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया प्रत्याशियों के प्रचार का बना हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया प्रत्याशियों के प्रचार का बना हथियार
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विगत लोक सभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका को देखते हुए आज हर कोई सोशल मीडिया पर प्रचार करता दिखाई दे रहा है। कई लोग तो सोशल मीडिया के माध्यम से ही सर्वे तक करने लगे हैं जिस पर लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।
सोशल मीडिया के जरिए हो रहे प्रचार पर रोक लगाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पिछले दिनों ऐसा होने पर कार्रवाई और प्रचार का खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ने की बात कही थी। लेकिन अभी तक ऐसी कोई कार्रावाई न होने से प्रचार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। वाट्सएप हो या फेसबुक हर सोशल मीडिया ग्रुप में प्रत्याशियों के प्रचार करते विज्ञापन प्रसारित हो रहे हैं। जिसमें लोगों से प्रत्याशी को जिताने की अपील की जा रही है। बहुत से लोग प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क को भी सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूल रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग फेसबुक पर मुख्य चार प्रत्याशियों की फोटो लगाकर लोगों से उनकी पसंद पूछ रहे हैं। जिस पर लोगों द्वारा अपनी पसंद के प्रत्याशी को दिए गए नंबर को लिखकर कमेंट दिया जा रहा है। इस प्रकार हर प्रत्याशी के समर्थक सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उनके द्वारा अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रतिदिन फोटो और प्रचार सामग्री जरूर अपलोड की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने से इनके हौसले बुलंद हैं।