फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्वास्थ्य विभाग की प्रगति पर जताया असंतोष

स्वास्थ्य विभाग की प्रगति पर जताया असंतोष

Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की प्रगति पर जताया असंतोष
आजमगढ़। मंडलायुक्त कार्यालय में गुरुवार को मंडलायुक्त ने मंडलीय विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग की समीक्षा में प्रगति पर अंसतोष व्यक्त किया। उन्होंने विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही नगरपालिका आजमगढ़ को नगर क्षेत्र में जगह-जगह पड़े कूड़ों को हटवाने के साथ नालियों पर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने कहा कि विभागीय अधिकारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ से चर्चा कर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब न करें। उन्होंने समय से विकास कार्यो को पूरा करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की समीक्षा में प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिया कि विभागीय कार्यो में सक्रियता बढ़ाएं। प्रसव, नियमित टीकारण, क्लोरीन टेबलेट का वितरण, सांप काटने पर लगने वाली सूई की उपलब्धता, संक्रामक रोगों के उपचार आदि मामलों पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोग के मरीज तथा डायरिया के मरीज की सूची प्रतिदिन जिलाधिकारी को दी जाए। साथ ही उस क्षेत्र में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाए। ताकि दुबारा कोई इसका मरीज न आएं। उन्होंने एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं के इलाज पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने बाढ़ से निपटने के लिए तीनों जिलों में बाढ़ चौकियां सक्रिय करने का निर्देश दिया। कहा कि बंधों की मरम्मत के लिए आवश्यक सामान एकत्र कर लें। उन्होंने नगरपालिका आजमगढ़ के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि नगर में यहां-वहां पी़े कूड़े को तत्काल हटवाएं, नालियां साफ कराएं। साथ ही नालियों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटवाएं। उन्होंने नगर पालिका एवं पंचायत क्षेत्र की सभी पानी की टंकी में जल की टेस्टिंग कराने का निर्देश दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जो पेयजल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन जहां भी खराब है उसे ठीक कराए। यहीं नहीं जहां भी सरकारी हैंडपंप खराब हैं उसकी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, सांसद आर्दश ग्राम की भी समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण शीघ्र पूरा कराए और गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराए। उन्होंने पेंशन योजनाओं का सत्यापन शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को कक्षा आठ पास छात्र-छात्राओं का ड्राप आउट न होने तथा शत-प्रतिशत पुस्तकों के वितरण का निर्देश दिया। श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिकों तथा उनके पूरे परिवार को लाभांवित करने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed