फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Administration woke up to complaints in SC-ST commission raided brick-kilns and freed 19 laborers

आजमगढ़: एससी-एसटी आयोग में शिकायत के बात जागा प्रशासन, ईंट-भट्ठे पर छापामार कर मुक्त कराए 19 मजदूर

Thu, 03 Feb 2022 09:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 03 Feb 2022 09:19 PM IST
सार

शिकायत के बाद एससी-एसटी आयोग ने प्रशासन को आदेश दिया। जिसके बाद श्रम विभाग व पुलिस विभाग ने संयुक्त छापामारी कर मजदूरों को मुक्त कराया।

विज्ञापन
Azamgarh Administration woke up to complaints in SC-ST commission raided brick-kilns and freed 19 laborers
ईंट भट्ठे से मुक्त कराए गए मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना के दुबावां गांव स्थित ईंट भट्ठे पर गुरुवार को श्रम विभाग व पुलिस विभाग ने संयुक्त छापामारी की। इस दौरान ईंट भट्ठे पर बंधक बनाए गए 19 मजदूरों को मुक्त कराया गया। साथ ही भट्ठा मालिक से रास्ते का खर्च दिला कर उन्हें ट्रेन से उनके घर रवाना किया। एससी-एसटी आयोग में हुई शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला जागा और बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त कराया।

विज्ञापन


दुबावां गांव स्थित ईंट भट्ठे पर संभल व बदांयू जिले के डेढ़ दर्जन मजदूर कार्यरत थे। ये मजदूर घर जाना चाह रहे थे लेकिन ईंटभट्ठा मालिक इन्हें घर नहीं जाने दे रहा था। जिस पर संभल जिले के गुन्नौर तहसील अंतर्गत बैरपुर निवासी दिनेश ने एससी-एसटी आयोग में शिकायत दर्ज कराई। जहां से पत्र जिला प्रशासन के पास आया।

विज्ञापन

इसके बाद प्रशासनक सक्रिय हुआ और बुधवार रात लेबर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष दीदारगंज मदन कुमार गुप्ता, कानूनगो सुरेंद्र आदि दुबावां पहुंचे और ईंट भट्ठा पर छापेमारी कर सभी 19 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। इसमें 10 पुरुष व नौ महिलाएं थीं। सभी मजदूर बदायूं एवं संभल के रहने वाले हैं।

मजदूरों का आरोप था कि भट्ठा मालिक द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और घर नहीं जाने दिया जा रहा है। टीम ने मजदूरों का बयान दर्ज किया और फिर ईंट भट्ठा मालिक अरविंद यादव से रास्ते का खर्च मजदूरों को दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed