फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   19.65 crore proposal for runway and boundary

रनवे और बाउंड्री के लिए 19.65 करोड़ का प्रस्ताव

Thu, 15 Mar 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 15 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
19.65 crore proposal for runway and boundary
airport runway
विशेष सचिव सिविल एसोसिएशन के दौरे के बाद पीडब्ल्यूडी और राजकीय निर्माण निगम ने मंदुरी हवाई पट्टी की चौड़ाई बढ़ाने, अधूरी बाउंड्री को पूरा करने के लिए 19.65 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दिया है। जिलाधिकारी ने उसे विशेष सचिव सिविल एसोसिएशन को भेज दिया है।
विज्ञापन


रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने घरेलू उड़ान शुरू करने के लिए दूसरे चरण में मंदुरी हवाई पट्टी को चयनित किया है। विशेष सचिव सिविल एसोसिएशन एसपी गंगवार के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने फरवरी माह में अपने दौरे के दौरान एसपी गंगवार ने हवाई पट्टी पर छूटी बाउंड्री को पूरा करने के लिए किसानों से सहमति के आधार पर जमीन अधिग्रहण करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


प्रशासन .707 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत करने का प्रस्ताव शासन को भेज चुका है। इसके साथ पीडब्ल्यूडी और राजकीय निर्माण निगम को वर्तमान रनवे को चौड़ा करने, अधूरी बाउंड्री के निर्माण और उड़ान शुरू करने के लिए होने वाले अन्य बदलाव के बारे में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से 8.16 करोड़ का और राजकीय निर्माण निगम ने 11.49 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेष सचिव सिविल एविएशन के निर्देशानुसार दोनों विभागों ने प्रस्ताव तैयार कर सौंप दिया है। इसे मंजूरी के लिए उन्हें भेज भी दिया गया है। अब आगे उनके दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा।
-सीबी सिंह, जिलाधिकारी


8.16 करोड़ से ये होंगे कार्य
पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार किए गए 8.16 करोड़ के कार्य में रनवे के दोनों तरफ कार्टेड मिट्टी से तटबंध का निर्माण, रनवे का चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। चौड़ीकरण में जीएसबी ग्रेड-वन, डब्ल्यूएमएम, प्राइम कोट, डीबीएम ग्रेड-2, ट्रैक कोट, बीसी ग्रेड-2, कार्टेड मिट्टी से आवश्यकतानुसार पटरी निर्माण और अन्य कार्य शामिल हैं।


11.49 करोड़ से ये होंगे कार्य
राजकीय निर्माण निगम की ओर से तैयार किए गए 11.49 करोड़ के प्रस्ताव में टर्मिनल भवन, कर्व एरिया एवं रूफ एरिया का निर्माण, दो श्रेणी-4 के आवास, एटीसी टावर, फायर स्टेशन, सब स्टेशन, एक ट्यूबवेल, दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रोड एवं ड्रेन का कार्य, आठ सौ और दो सौ वर्गमीटर में दो पार्किंग, एक सेप्टिक टैंक, मिट्टी भराई, कूलिंग पिट, फिसकिंग बूथ, सिक्योरिटी हट, विंड शॉक, सिग्नल स्क्वायर एवं लैंडिंग टी, अंडर ग्राउंड संप, हार्टीकल्चर, साइनेज, डीजी सेट, यूपीएस, सेंट्रल एसी, एसेस कंट्रोव सिस्टम, स्ट्रीट लाइट, चैनल और केबल आदि का कार्य शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed