फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18.89 crore rupees will be spent to improve the power system

Azamgarh News: 18.89 करोड़ से बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त

Tue, 30 Sep 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
18.89 crore rupees will be spent to improve the power system
आजमगढ़। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 611 कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव की मंजूरी मिल चुकी है। उपकेंद्रों में खराब उपकरणों के अलावा जर्जर एलटी तारों और एबीसी केबल बदलने का कार्य भी कराया जाएगा। मंडल के तीनों जनपदों में जर्जर तारों और उपकेंद्रों पर लगे उपकरणों के काफी पुराने होने से अक्सर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पंन होता है। इससे उपभोक्ता परेशान होते हैं क्योंकि उनको शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पाती है। इससे देखते हुए विभाग द्वारा प्रोटेक्शन और अन्य कार्य कराए जाने के लिए 18.89 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें उपकेंद्रों के उपकरणों की मरम्मत के अलावा खराब उपकरणों को बदलने और जर्जर एलटी तार और एबीसी केबल बदलने के 611 कार्य शामिल है। शासन की तरफ से इसको मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द कार्य शुरू होगा। उपकेंद्रों में उपकरणों के मरम्मत और जर्जर तार, एबीसी केबल, बीसीबी, एलए, अर्थिंग, टेलनेस यूनिट नया लगने से विद्युत आपूर्ति और बेहतर होगी। आजमगढ़ में 709 लाख से 194, बलिया में 257 लाख से 69 और मऊ में 123 लाख से 348 कार्य कराए जाएंगे। जर्जर एलटी तारों और एबीसी केबल बदले जाने के बाद काफी हद तक फाल्ट की समस्या दूर होगी। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। मुख्य अभियंता वितरण इंजीनियर रामबाबू ने बताया कि प्रोटेक्शन और अन्य कार्य कराए जाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रक्रियाओं को पूरा कर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed