फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कैशबुक और बैंक खातों से खर्च का नहीं दिया व्यौरा

कैशबुक और बैंक खातों से खर्च का नहीं दिया व्यौरा

Sat, 11 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कैशबुक और बैंक खातों से खर्च का नहीं दिया व्यौरा
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के तहत जनपद की दोनों लोकसभा सीटों से मैदान उतरे प्रत्याशियों ने शुक्रवार को मतदान की समाप्ति के साथ ही अपने खर्च का लेखा जोखा लेखा टीम के सामने प्रस्तुत कर दिया। इसमें भाजपा प्रत्याशी सहित तीन ने अपनी कैशबुक और बैंक के खर्च का ब्यौरा नहीं दिया है। इस पर मुख्य कोषाधिकारी की ओर से तीनों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मतदान की समाप्ति के बाद दोनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में हुए खर्च का ब्यौरा लेखा टीम के समक्ष प्रस्तुत किया। जांच में मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने पाया कि लालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों ने अपना लेखा.जोखा और रिकार्ड अभिलेख सहित उपलब्ध कराया है। लेकिन आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने अब तक 3407306 रुपये खर्च किया है। इसके अलावा उलेमा कौंसिल के अनिल सिंह ने 199913 रुपये और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अभिमन्यु सिंह ने 116045 रुपये खर्च किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इन लोगों ने प्रेक्षक अभय कुमार सिंह के समक्ष अपना लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। तीनों लोगों ने अपना खर्चा और कैश रजिस्टर में कितना खर्च किया है उसे तो दिखाया लेकिन बैंक का रजिस्टर मेंटेन नहीं किया। इससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि कितनी धनराशि बैंक से निकाली गई और कितनी जमा की गई। जिसके लिए इन तीनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी करने के साथ ही चुनाव आयोग को भी इससे अवगत करा दिया गया है। इस पर तीनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दी गई और चुनाव आयोग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed