फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीसरे दिन भी आंगनबाड़ी का धरना रहा जारी

तीसरे दिन भी आंगनबाड़ी का धरना रहा जारी

Fri, 08 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी आंगनबाड़ी का धरना रहा जारी
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सात सूत्रीय मांग को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन गुरुवार को अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह और लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने कहा कि सरकार के झूठे वादे और गलत नीतियों के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो सरकार को हम बदलने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने कहा कि हमारी मांगे जायज है ओर जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं से लड़ाई का मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरने में कंचन राय, सुनीता सिंह, शीला, अनीता श्रीवास्तव, सीमा, उर्मिला, नीतू, साधना, सुनीता मौर्य, कुमुद राय, वंदना, ममता, अंजू, संजीवन गौतम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed