{"_id":"5bf1a941bdec2269774f1774","slug":"181542564161-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना से बाहर होंगे अपात्र, शामिल होंगे छूटे पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना से बाहर होंगे अपात्र, शामिल होंगे छूटे पात्र
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को पांच लाख तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार आयुष्मान योजना का संचालन कर रही है। योजना की शुरूआत होते ही इसमें अपात्रों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आने लगी। जिस पर अपात्रों को बाहर करने और छूटे पात्रों को शामिल करने के लिए सरकार ने नया फरमान जारी किया है। जिसे लेकर स्वास्थ्य महकमा कवायद में जुटा हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के लिए लाभार्थियों की जो सूची बनी है, वह 2011 में हुए सेक सूची के आधार पर निर्धारित की गई है। इस सूची में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल है जो पूरी तरह से अपात्र है। समाजवादी पार्टी के मेंहनगर विधान सभा सीट से विधायक रहे बृजलाल सोनकर का नाम भी इस सूची में परिवार समेत शामिल है। आजमगढ़ जिले ही नहीं पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ी प्रकाश में आई है। जिस पर अपात्रों का नाम सूची से बाहर करने की कवायद शुरू कराई गई है। स्वास्थ्य महकमें को जांच कर अपात्रों को सूची से बाहर करने और छूटे हुए पात्रों को शामिल करने का दिशा निर्देश दिया गया है। इस योजना के लिए जिले में नोडल अधिकारी बनाए गए डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय ने बताया कि विभाग द्वारा जो निर्देश निर्गत किए गए है उसमें ऐसे लोगों को सूची से बाहर करना है, जिनके यहां फ्रीज, दो पहिया, चार पहिया वाहन, किसान क्रेडिट कार्ड, ढाई एकड़ भूमि, पक्का मकान आदि है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची से बाहर करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन