फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपाई प्रत्येक विधानसभा में करेंगे 150 किमी पदयात्रा

भाजपाई प्रत्येक विधानसभा में करेंगे 150 किमी पदयात्रा

Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपाई प्रत्येक विधानसभा में करेंगे 150 किमी पदयात्रा
आजमगढ़। भाजपा की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर एक से 15 दिसम्बर तक प्रत्येक विधानसभा में 150 किलोमीटर पदयात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा। आजमगढ़ में पदयात्रा प्रमुख पूर्व जिला मंत्री दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा से 25-25 कार्यकर्ताओं की छह टोलियां बनाकर कार्यकर्ता विधानसभा में घर-घर जाकर गांधीजी के विचारों और आदर्शों से लोगों को अवगत कराएंगे। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों को बताएंगे। प्रत्येक टोली एक दिन में 10 किलोमीटर की यात्रा करेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में पदयात्रा संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अतरौलिया विधानसभा में पदयात्रा संयोजक डा. राम सिंह, गोपालपुर में पदयात्रा संयोजक हरिप्रकाश राय, सगड़ी में पदयात्रा संयोजक संजय राय, मुबारकपुर में पदयात्रा संयोजक अखिलेश सिंह, सदर में पदयात्रा संयोजक पंकज सिंह कौशिक, निजामाबाद में पदयात्रा संयोजक मनोज राय, फूलपुर पवई में पदयात्रा संयोजक अशोक सिंह, दीदारगंज में पदयात्रा संयोजक जनार्दन निषाद , लालगंज में पदयात्रा संयोजक योगेन्द्र राय , मेंहनगर में पदयात्रा संयोजक प्रशांत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed