फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राजभवन पहुंची विश्वविद्यालय की मांग

राजभवन पहुंची विश्वविद्यालय की मांग

Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
राजभवन पहुंची विश्वविद्यालय की मांग
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय स्थापना की मांग एक बार पुन: राजभवन पहुंची। भाजपा नेता डा. अशोक सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल रामनाइक से मिलकर विवि की स्थापना के संबंध में ज्ञापन सौंपा। डा. अशोक सिंह ने बताया कि राज्यपाल से बहुत ही सकारात्मक वार्ता हुई है। जनपद में विवि न होने के कारण यहां के पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और निर्धन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की शिक्षा संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया है। राज्यपाल महोदय ने विवि स्थापना की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया है। राज्यपाल को जनपद में लगातार बढ़ रही महाविद्यालयों की संख्या और उनकी समस्याओं से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते जनपद में विवि की स्थापना की बात बनते-बनते बिगड़ गई। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र सिंह बी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed