फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुबारकपुर नगरपालिका में दौड़ी सपा की साइकल

मुबारकपुर नगरपालिका में दौड़ी सपा की साइकल

Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर नगरपालिका में दौड़ी सपा की साइकल
आजमगढ़। नगरपालिका चुनाव ने इस पर कई दिग्गज धूल चाटने नजर आए हैं। मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र से तीन बार से लगातार चेयरमैन बनते आए पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शमीम अहमद महिला सीट होने के बाद चौथी बार अपनी पत्नी के जरिए एक बार फिर से सीट पर कब्जा जमाने की फिराक में थे। लेकिन मतदाताओं ने इस बार पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. हाजी मुहम्मद युनुस अंसारी की पत्नी करीमुन्निशा का चुना।
विज्ञापन

70778 मतदाताओं वाली मुबारकपुर पालिका परिषद में पहले चरण के तहत 22 नवंबर को हुए मतदान में 45443 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। इसमें 2112 अवैध निकला। मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र में सपा की प्रत्याशी करीमुन्निशा पत्नी स्व.मुहम्मद युनुस ने 4968 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने डा. शमीम की पत्नी हबीबुननिशा को हराया। डॉ. शमीम को हार से करार झटका लगा है, क्योंकि वो तीन बार से पालिका के अध्यक्ष थे। चुनाव के दौरान लड़कियों को लेकर विवादित बयान देने पर उनके खिलाफ मुकदमा भी हुआ था। करीमुन्निशा पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. हाजी मुहम्मद युनुस अंसारी की पत्नी है। 1995 में वह ढ़ाई वर्षों के लिए नगरपालिका मुबारकपुर की अध्यक्ष चुनी गई थी. लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के कारण उन्हें हटना पड़ा था। इस बार मतदाताओं ने उन्हें दोबारा नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठा दिया है। तीसरे स्थान पर निर्दल प्रत्याशी तमन्ना बानो, चौथे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी की शबाना अंजुम और पांचवें स्थान पर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी की उम्मीदवार पूनम रहीं। अगर जीत को छोड़ दें तो मुुबारकपुर नगरपालिका में निर्दल प्रत्याशी पार्टी प्रत्याशियों पर भारी पड़े। राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी जहां नीचे से पहले स्थान पर रहीं। वहीं भाजपा प्रत्याशी ऊपर से पांचवें और बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी को चौथा स्थान हासिल हुआ। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी से अच्छा वोट आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को मिला। उसे ऊपर से नौवां स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन


सदस्य पद पर निर्दलियों का कब्जा
अमिलो। मुबारकपुर नगर पालिका परिषद में सभासद का चुनाव कांग्रेस और बीजेपी ने अपने सिंबल पर लड़ा था। सभी वार्डों में निर्दल प्रत्याशियों ने ही अपना परचम लहराया है और जीत हासिल की। वार्ड एक से महिला देवी, दो से सूरत कुमार, वार्ड तीन से शाहीना बानो, चार से सुफिया खातून, पांच से नेयाज अहमद अंसारी, छह से सलमा खातून, सात से हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, आठ से अजय उर्फ बब्लू, नौ से रूखसाना खातून, 10 से बशीर अहमद, 11 से मुहम्मद जावेद अंसारी, 12 से शाहिदा, 13 से शाहनवाज आलम अंसारी, 14 से अरशद जमाल अंसारी, 15 से मुसर्रत जहां, 16 से शमसुज्जमा अंसारी, 17 से इस्मा परवीन अंसारी, 18 से हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, 19 से वकार अहमद अंसारी, 20 से रईस अहमद अंसारी, 21 से गुलाम रसूल, 22 से इरफान अहमद अंसारी, 23 से इम्तेयाज हुसैन, 24 से जैनब खातून, 25 से नूरूल होदा अंसारी ने चुनाव जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed