फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में दिखाया दम

पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में दिखाया दम

Mon, 30 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में दिखाया दम
आजमगढ़। सांस्कृतिक संस्था भविष्य दीप कला केंद्र की ओर से प्रतिभा निकेतन के प्रांगण में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मऊ, बलिया, जहानागंज, गाजीपुर के आसपास क्षेत्र के प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत विजयलक्ष्मी मिश्रा ने किया। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने रंगोली, मेंहंदी, पेंटिंग के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की जमकर सराहना की। मेक इन इंडिया, पर्यावरण और स्वच्छता के संदेशों को पेंटिंग व रंगोली के माध्यम से प्रतियोगिता में उजागर किया। विजयलक्ष्मी ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। आयोजक शरद गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 बच्चों ने अपनी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें आजमगढ़ के अलावा मऊ, बलिया, जहानागंज, गाजीपुर के आसपास क्षेत्र के प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष श्रीवास्तव, दीक्षा सिंह, अमृत भारती, मनोज अंगुरिया, रंग्जय अग्रवाल, संदीप रावत, साक्षी पाण्डेय, सुशील सिंह, चांदनी, आनन्द, पल्लवी राव, रितिका, जागृती श्रीवास्तव, आशीष पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed