{"_id":"59ecdcd14f1c1b70548b8b13","slug":"181508695249-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के जयकारों से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के जयकारों से गूंजा पंडाल
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर नगर के रोडवेज के पास स्थित रामलीला मैदान में शनिवार रात मां भागवती जागरण का आयोजन नवयुवक समिति गल्ला मंडी की ओर से किया गया। श्रोता रातभर भक्ति गीतों का आनन्द उठाते रहे। माता के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष डा. शमीम, अरविन्द जायसवाल, लक्ष्मण मौर्या ने संयुक्त रूप से किया। बिहार से आये चन्दन सिंह मधुकर, दीपक कुमार ओबरा, गीतांजली मौर्या ने भक्ति गीतों से रात भर लोगों को सराबोर करते रहे। शारदा भवानी मैय्या तुहरे द्वार, सर झुकावत तुहरे चरण में...सुनकर लोग झूम उठे। इस अवसर पर मुन्ना सेठ्ठी, कैलाश, अनुप, लाला, चमन, रितेश श्रीवास्तव, गोपाल, ईश्वर चन्द, डा. प्रीती रानी, संजय, संदीप आदि लोग उपस्थित थे। ब्यूरो