फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिर्फ एनआरएचएम और सीएमएसडी स्टोर का हुआ था आवेदन

सिर्फ एनआरएचएम और सीएमएसडी स्टोर का हुआ था आवेदन

Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ एनआरएचएम और सीएमएसडी स्टोर का हुआ था आवेदन
आजमगढ़। वाणिज्यकर विभाग की माने तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी सिर्फ एनएचआरएम और सीएमएसडी स्टोर की ओर से ही जीएसटी नंबर के लिए आवेदन किया गया था। उन्हें जीएसटी नंबर एलाट कर दिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल का जीएसटी नंबर नहीं होने की वजह से अस्पताल में एक्सरे फिल्म और एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी बनी हुई है। एसआईसी का दावा है कि दो दिनों में जिला अस्पताल को जीएसटी नंबर मिल जाएगा और परेशानियां हल हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का जीएसटी नंबर नहीं होने के कारण कई कंपनियों ने दवा उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया था। इसके कारण अस्पताल में जुलाई से ही एंटी रैबीज वैक्सीन और एक्सरे फिल्म समेत कई दवाओं की कमी हो गई है। बाहर की दवा खरीदने का कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहे था। हालांकि अस्पताल की ओर से दूसरे श्रोतों और लोकल परचेज कर मरीजों को दवा उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई थी। जीएसटी नंबर न होने के कारण दवाओं की कमी का खुलासा अमर उजाला की ओर से होते ही जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में जीएसटी नंबर लेने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। मंगलवार को जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जीएल केशरवानी ने तीन दिन के भीतर जीएसटी नंबर मिलने का दावा किया था।
विज्ञापन

इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग के सेल्स टैक्स अफसर ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग से सिर्फ सीएमएसडी स्टोर और एनआरएचएम की ओर से नंबर के लिए आवेदन किया गया था। जिन्हें प्रक्रिया पूरी करने के बाद उपलब्ध करा दिया गया था। विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर तीन दिन के भीतर जीएसटी नंबर पाया जा सकता है। दस्तावेजों में कमी के कारण ही इसे होल्ड किया जाता है। सरकारी विभागों को जीएसटी नंबर उपलब्ध कराने के लिए 18 सितंबर को वेबसाइट खोली गई है। हो सकती है जिला अस्पताल की ओर से इस पर आवेदन किया गया हो। यदि ऐसा हो तो तीन दिन के भीतर उन्हें जीएसटी नंबर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed