{"_id":"5967bcf14f1c1b06188b469d","slug":"41499970801-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार लूटेरों के घर नोटिस हुई चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार लूटेरों के घर नोटिस हुई चस्पा
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के तीन और मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक बदमाश के घर गुरुवार को तरवां थाने की पुलिस ने कोर्ट द्वारा जारी की गई सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा करवाई। साथ ही इन फरार लुटेरों को एक सप्ताह के भीतर अदालत में समर्पण करने के लिए डुगडुगी पिटवाई गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी नहीं समर्पण किए तो इनके घर की कुर्की की जाएगी।
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के अनुसार जिनके घर नोटिस चस्पा करवाई गई है। उसमें तरवां थाना क्षेत्र के खिलवा गांव निवासी जयहिंद यादव, रामप्रवेश यादव, तरवां थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी रामजी पासी और मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राकेश पासी का नाम शामिल है। एसपी सिटी ने बताया कि यह चारों पेशेवर लुटेरे हैं और कई घटनाओं में फरार हैं। भारी निरीक्षक तरवां प्रवीण कुमार यादव ने गुरुवार को इन फरार बदमाशों के घर पर चस्पा करवाई।