{"_id":"594c042d4f1c1ba6448b46ab","slug":"181498154029-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिसपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिसपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के अंतर्गत खालिसपुर गांव में सौ केवी का ट्रांसफार्मर के स्थान पर गुरुवार को 250 केवी का ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
बताते चलें कि जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े खालिसपुर गांव में 100 केवी का ट्रांसफार्मर पहले से लगा था। लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर की खूंटी बार-बार जल जाती थी। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जा रही थी। मंगलवार को ट्रांसफार्मर की खूंटी जलने से एकबार फिर से गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। गुरुवार को विभाग की ओर से 100 केवी के स्थान पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर वहां लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।