फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 corona positives together with three members of the same family in Azamgarh

आजमगढ़: एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत एक साथ मिले 18 कोरोना पॉजिटिव 

Tue, 23 Jun 2020 08:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 23 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
18 corona positives together with three members of the same family in Azamgarh
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में पिछले दो दिनों की राहत के बाद मंगलवार को एक साथ 18 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें तीन एक ही परिवार के पति-पत्नी और पुत्र हैं। ठेकमा में तीन, तरवां तीन, रानी की सराय की सराय में चार, हरैया में तीन, मर्टींनगंज में दो और पवई, अतरौलिया, कोयलसा में एक-एक संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 198 संक्रमित मिले हैं। इसमें 34 सक्रिय हैं। छह की मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को मिले मरीजों में रानी की सराय में कुल चार संक्रमित मिले हैं। इसमें सेठवल में मुंबई से आए एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पति-पत्नी और उनका 11 साल का बेटा शामिल हैं। ये 15 जून को ट्रेन से आए थे। कोटिला में अमृतसर से 18 जून को आया एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ठेकमा ब्लाक में भी तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें बड़गहन के पास स्थित सहनूडीह में मां-बेटी संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन


ये दिल्ली से 16 जून को आई थीं। एक ठेकमा बाजार का रहने वाला है और दिल्ली से 16 जून को आया था। वह होम क्वारंटीन था। बुखार होने की जानकारी आशा ने दी तो सैंपलिंग कराई गई। तरवां ब्लाक में तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें तरवां का एक व्यक्ति दिल्ली से आया था। नवरसिया में मुंबई से और खरका में मिले दो संक्रमित भी प्रवासी हैं। हरैया ब्लाक में भी तीन संक्रमित मिले हैं। करसौल में मुंबई से, आराजी मगरबी में दिल्ली से और शाहडीह में गाजियाबाद से आए प्रवासी शामिल हैं। मार्टीनगंज में दो संक्रमित मिले हैं। इसमें एक संजरपुर के पास बढ़हरिया गांव का 38 वर्षीय युवक मुंबई के ठाणे से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनगांव में मिली संक्रमित युवती भी मुंबई से आई है। पवई के रज्जाकपुर में एक महिला संक्रमित मिली है। वो भी मुंबई से आई थी। अतरौलिया के गोरथानी में भी एक संक्रमित मिला है। भट्ठा व्यवसायी अतरौलिया बाजार में ही मकान बनवाकर रहता है। बुखार आने पर कुछ दिनों पहले अतरौलिया में सैंपलिंग कराई थी, लेकिन रिपीट सैंपल मांगा गया था। इसके बाद लखनऊ में प्राइवेट लैब में सैंपलिंग कराई थी। वहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोयलसा के भीमकोला निवासी ने दिल्ली में सैंपलिंग कराई थी। मंगलवार को ही दिल्ली से आ रहा था। रास्ते में पता चला कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 198 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान में 34 एक्टिव केस हैं। 156 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। छह की मौत हुई है। आज कुल 18 नये संक्रमित मिले हैं। दो कोरोना पॉजिटिव का इलाज बीएचयू में चल रहा है। नए मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है। तहसील से रिपोर्ट मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed