फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 cattle loaded on truck recovered, driver-cleaner absconding

ट्रक पर लदे 18 मवेशी बरामद, चालक-खलासी फरार

Mon, 17 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
18 cattle loaded on truck recovered, driver-cleaner absconding
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के देवरापट्टी गांव के पास स्टेयरिंग फेल होने से खड़े ट्रक से पुलिस को 18 मवेशी मिले। मौके से चालक व खलासी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज की तरफ से शनिवार की देर रात एक ट्रक अतरौलिया-सिकंदरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ आ रहा था। ट्रक देवरापट्टी गांव के पास पहुंचा था कि अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। चालक-खलासी ने अपने स्तर से उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हो सके। ट्रक बीच रास्ते में फंस जाने से जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को किनारे करवाया। तलाशी लेने पर उसमें से 18 मवेशी मिले। जिसमें चार घायल थे। जाम खत्म होने पर पुलिस ने सभी मवेशियों को पास की गोशाला भेजवा। पुलिस ट्रक मालिक, चालक व खलासी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed