{"_id":"5cdef9dabdec2207194b0447","slug":"171558116826-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के शिकायत की जांच करने जीयनपुर पहुंचे पीओ डूडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के शिकायत की जांच करने जीयनपुर पहुंचे पीओ डूडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। नगर पंचायत जीयनपुर में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को पीओ डूडा जांच करने जीयनपुर पहुंचे। उन्होंने घर-घर घूमकर शिकायत की जांच की। साथ ही पैसा मिलने के बाद भी कार्य शुरू न कराने पर 20 लोगों को नोटिस जारी किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबसे अधिक आवास जीयनपुर नगर पंचायत को मिले हैं। नगर पंचायत से दो हजार से अधिक लोगों ने आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। डूडा विभाग से सर्वेयर आए उन्होंने रिपोर्ट लगाई। इसी के साथ गरीब जनता से वसूली का खेल शुरू हो गया है। सर्वे, सूची में नाम दिखाने, पहली किस्त आवंटित करने के नाम पर, कुछ लोगों ने अधिकारियों की धौंस दिखाकर और विभाग के कर्मचारियों से साठ गांठ करके लाभार्थियों से पैसे वसूलने का काम किया। 403 लोगों को आवास के लिए पहली किश्त जारी की गई। 20 लाभार्थी तो ऐसे निकले जिन्होंने पहली किश्त पाने के बावजूद नींव तक नहीं भरी है। उनको नोटिस जारी कर पैसा वसूली करने का निर्देश जारी किया गया। सभासद राजा सोनकर ने बताया कि अति गरीब होने के बावजूद जो लोग सुविधा शुल्क नहीं दे सके और उनके आवास की किश्त नहीं आयी तो लोग उनके पास पहुंचे। उन्होंने यह बात पीओ डूडा को बताई। इसी शिकायत की जांच के लिए शुक्रवा को पीओ डूडा डा. महेंद्र प्रसाद जीयनपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जीयनपुर नगर पंचायत की जांच की गयी है, डूडा विभाग 20 लोगों के खिलाफ वसूली की नोटिस जारी कर रहा है। जिन्होंने सरकारी धन ले तो लिया लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। एक कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिली है। जो जांच में पुष्टि नहीं हो पायी उस कर्मचारी को हटा दिया गया है। स्थानीय रूप से एक वर्तमान सभासद और एक पूर्व सभासद का नाम वसूली प्रकरण में प्रकाश में आया है। जिन्हें मौके पर बुलाया गया लेकिन वो नहीं आए। मामले की जांच की जा रही है जो भी उचित कार्रवाई होगी विभाग करेगा।